- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Weather : दून में दिन...
पश्चिम बंगाल
Weather : दून में दिन का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड ,कोहरे का यलो अलर्ट
Tara Tandi
22 Nov 2024 5:29 AM GMT

x
Weather देहरादून: भले मानसून विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार की ठंड ने तो बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले इतना कम तापमान दस सालों में कभी नहीं रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भले दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। केंद्र ने दोनों जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलो में मौसम शुष्क रहेगा।
Uttarakhand: ज्योतिर्मठ आपदा प्रभावित भवनों की कर सकेंगे मरम्मत, भवन स्वामी को देना होगा शपथपत्र
अभी नहीं बारिश के आसार
प्रदेश भर में अभी अगले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक प्रदेश भर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
बीते 10 सालों में दून का नवंबर का तापमान
साल अधिकतम तापमान (डिग्री में)
2023 31
2022 29.2
2021 28.2
2020 29.9
2019 29.9
2018 28.0
2017 29.6
2016 31.2
2015 29.3
2014 28.7
2013 28.4
2012 29.2
2011 28.7
TagsWeather दून दिनतापमान दो डिग्री बढ़ोतरी27.1 डिग्री रिकॉर्डकोहरे यलो अलर्टWeather Doon daytemperature increased by two degrees27.1 degree recordfog yellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story