- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- WB DEIEd पेपर लीक,...
पश्चिम बंगाल
WB DEIEd पेपर लीक, शिक्षा बोर्ड ने दिए सीआईडी जांच के आदेश
Deepa Sahu
30 Nov 2022 12:49 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीईएलएड) के कथित पेपर लीक मामले में राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) से जांच कराने का आदेश दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''सीआईडी को डीएलएड पेपर लीक मामले की जांच करने और जल्द रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है।'' आरोप लगाया गया कि सोमवार को परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले पेपर लीक हो गया।
Next Story





