पश्चिम बंगाल

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दो नई शाखाओं के साथ पूर्वी भारत में बढ़ाएगा अपनी उपस्थिति

Shantanu Roy
5 Oct 2026 4:46 PM IST
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दो नई शाखाओं के साथ पूर्वी भारत में बढ़ाएगा अपनी उपस्थिति
x
Siliguri. सिलीगुड़ी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज पश्चिम बंगाल राज्य में दो जगहों पर दो नई शाखा खोलने की घोषणा की।

ये शाखाएँ हैं:
कूचबिहार जिले के माथाभांगा में एक शाखा
कोलकाता जिले के डलहौजी में एक शाखा
बैंक ने वित्त वर्ष 26-27 के दौरान पश्चिम बंगाल में कुल 2 शाखा खोलने की योजना बनाई है, ताकि इस क्षेत्र में उसकी उपस्थिति बढ़े और औपचारिक बैंकिंग तथा वित्तीय सेवाओं का विस्तार हो। इस विस्तार से लगभग 20 नए रोज़गार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है और इससे इस क्षेत्र के ग्राहकों को व्यक्तिगत ऋण और समूह ऋण सहित विभिन्न किस्म की बैंकिंग और वित्तीय उत्पाद तथा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। नई शाखाओं से सूक्ष्म वित्त (माइक्रो फाइनेंस) के ग्राहकों की विभिन्न वित्तीय ज़रूरतें पूरी होंगी, साथ ही पश्चिम बंगाल में बैंक की पहुंच का विस्तार होगा।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की अंतरिम मुख्य कार्यकारी और पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक, कैरल फर्टाडो ने इस विस्तार के संबंध में कहा, "पूर्वी भारत में हमारी शाखाओं के विस्तार से स्पष्ट है कि हम लोगों को सुलभ और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देते हैं। हम इन दो नई शाखाओं के साथ, प्रमुख बाज़ार में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं और साथ ही अपने वित्तीय उत्पादों और सेवाओं तक बेहतर पहुँच प्रदान कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र के ग्राहकों की वित्तीय ज़रूरतों और आकांक्षाओं का समर्थन करने और इसके आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उज्जीवन एसएफबी इस विस्तार के माध्यम से ग्राहकों के लिए अपने वित्तीय समाधानों की उपलब्धता बढ़ाकर और उनकी बदलती बैंकिंग और ऋण संबंधी ज़रूरतों का समर्थन कर, इस क्षेत्र में बेहतर वित्तीय समावेश और आर्थिक गतिविधियों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Next Story