पश्चिम बंगाल

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिड़ गए कार्यकर्ताओं के दो गुट, फेंकी गई कुर्सियां, फिर....

jantaserishta.com
23 Oct 2021 6:36 AM IST
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिड़ गए कार्यकर्ताओं के दो गुट, फेंकी गई कुर्सियां, फिर....
x
बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई में शुक्रवार को कलह सामने आई. पश्चिम बर्द्धवान जिले में राज्य के पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और उनके पूर्ववर्ती दिलीप घोष के सामने ही बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गई. वहीं दोनों नेताओं ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.

दरअसल दोनों नेता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटवा के दईहाट आए थे तभी एक समूह घोष के नेतृत्व के खिलाफ, जो सितंबर मध्य तक पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थे, नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगया कि जब पार्टी के आम कार्यकर्ता ''विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के हमले'' का सामना कर रहे थे तब उनकी मदद नहीं की गई. तभी दूसरे गुट ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की और इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की के साथ-साथ हाथापाई और एक दूसरे पर कुर्सियों को फेंकने की घटना हुई.
बैठक में समस्या खड़ी करने के लिए TMC ने भेजे एजेंट
हालांकि, कुछ जिला स्तर के नेताओं की कोशिश से स्थिति समान्य हो सकी. इस दौरान पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष और मजूमदार मंच पर बैठे रहे. पश्चिम बर्द्धमान की घटना के लिए टीएसी को जिम्मेदार ठहराते हुए मजूमदार ने मीडिया से कहा, '' बैठक में समस्या खड़ी करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने एजेंट भेजे थे. हमने समस्या पैदा करने वालों की पहचान कर ली है.''जब उनसे कहा गया कि दोनों पक्ष भाजपा के ही थे तो मजूमदार ने कहा, ''अगर हमारा कार्यकर्ता इसमें शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.''
प्रदर्शन करने वाले नहीं हैं सच्चे बीजेपी कार्यकर्ता
घोष ने कहा जो प्रदर्शन कर रहे थे, ''वे पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से आए हैं और वे सच्चे बीजेपी कार्यकर्ता नहीं हैं. हमें उनकी अपनी पार्टी में जरूरत नहीं है.'' वहीं, जिला स्तर के तृणमूल कांग्रेस नेता ने भाजपा के आरोपों से इंकार करते हुआ कहा कि बीजेपी की भीतर की लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story