पश्चिम बंगाल

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो खाली हाथ लौटेंगी : भाजपा

Admin2
16 Jun 2022 7:39 AM GMT
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो खाली हाथ लौटेंगी : भाजपा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों का बुधवार को मजाक उड़ाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो खाली हाथ लौटेंगी। भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी का भाजपा विरोधी मोर्चे का नेतृत्व करने का सपना अधूरा ही रहेगा। ममता बनर्जी के नेतृत्व में नयी दिल्ली में हुई एक बैठक में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बनने का आग्रह किया।

लेकिन, शरद पवार ने एक बार फिर से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सोर्स-jagran

Next Story