- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- तृणमूल कांग्रेस भारी...
पश्चिम बंगाल
तृणमूल कांग्रेस भारी वोटों और सीटों के साथ जीत रही: कुणाल घोष
SHIDDHANT
9 April 2026 9:52 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर कहा कि हुमायूं कबीर को कोर्ट जाने को बोलिए। हम लोगों को डिफरेंट सोर्स से वीडियो मिला, जिसको हम लोगों ने दिखाया। अगर ये ठीक नहीं है तो मीडिया में बयान देने से कोई फायदा नहीं है, वे कोर्ट चले जाएं।
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव भारी वोटों और सीटों से जीत रही है। हमें पूरा भरोसा है, लोगों को भरोसा है, बंगाल को भरोसा है और भाजपा को भी भरोसा है। एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
डेबरा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार राजीव बनर्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा और सीपीआई (एम) एक साथ आ गए हैं और वे इस बात की साजिश रच रहे हैं कि तृणमूल को कैसे हराया जाए। कोई भी इतना बेवकूफ नहीं है जो यह कहे कि भाजपा के दो उम्मीदवार हैं। वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। सीपीआई (एम) अब शून्य पर है और अब तो वह माइनस में चले गए हैं।
टीएमसी सांसद जून मालिया ने एसआईआर पर कहा कि वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन जैसा कि अभिषेक बनर्जी ने मीटिंग में बताया था, इसका भाजपा पर बुरा असर हुआ है। कैसे? मैं आपको बताती हूं, क्योंकि उन 90 लाख लोगों में से 57 लाख 50 हजार हिंदू वोटर थे, जिनके नाम हटाए गए थे। अब, हिसाब बिल्कुल साफ है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग ने 'एक्स' पोस्ट किया है, ऐसा लगता है कि वह खास तौर पर तृणमूल कांग्रेस को 'गाइड' करने की कोशिश कर रहा है, और ऐसे निर्देश जारी कर रहा है जैसे 'यह मत करो,' 'वह मत करो।'
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsकुणाल घोषटीएमसीममता बनर्जीवीडियो विवादपश्चिम बंगाल चुनावएसआईआरराजीव बनर्जीजून मालियासंजय राउत
Next Story





