पश्चिम बंगाल

TMC विधायक मदन मित्रा ने CM ममता से की अपील, विपक्षी विधायकों से संवाद की मांग

SHIDDHANT
28 July 2026 7:27 PM IST
TMC विधायक मदन मित्रा ने CM ममता से की अपील, विपक्षी विधायकों से संवाद की मांग
x
Bangal बंगाल। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी विधायक मदन मित्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विपक्षी विधायकों के साथ संवाद बढ़ाने की अपील की है। रिताब्रता बनर्जी के गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री विपक्षी विधायकों को भी बैठक के लिए बुलाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके सुझावों पर विचार करें, तो यह राज्य के हित में होगा।
मदन मित्रा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि विपक्षी विधायकों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाए, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकाला जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान बातचीत के जरिए किया जा सकता है। अगर विधायक सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी समस्याएं पहुंचा पाएंगे और सरकार उन पर कार्रवाई करेगी, तो इससे आम जनता को फायदा मिलेगा। मदन मित्रा ने कहा कि जनता ने लोकतंत्र की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुना है। ऐसे में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सरकार को सभी पक्षों को साथ लेकर चलना चाहिए।
गौरतलब है कि मदन मित्रा का रिताब्रता बनर्जी गुट के साथ जुड़ना पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके बयान को पार्टी के अंदर चल रही राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम को लेकर और बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
Next Story