- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- TMC अपनी हार को बचाने...
पश्चिम बंगाल
TMC अपनी हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है: सुधांशु त्रिवेदी
SHIDDHANT
17 Feb 2026 9:08 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी अपनी हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है। सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार को पक्का मानकर टीएमसी की मुखिया पूरी तरह से बदहवास हो चुकी हैं।
ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी मन की भावना यह थी कि वह एसआईआर के जरिए फर्जी वोटरों को बचाने के लिए काला कोट पहनकर 1500 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंच गईं, लेकिन अपने आवास से सात किलोमीटर दूर आनंदपुर में भीषण आग की जो घटना हुई, वहां जाना सीएम ने ठीक नहीं समझा।
उन्होंने कहा कि जहां तक एसआईआर की बात है, तो सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह एक प्रोसेस है जो पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ हो रहा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि टीएमसी अपनी हार को सामने देखकर कुंठाग्रस्त हो गई है, इसीलिए हार को बचाने के लिए घुसपैठिया परस्त हो गई है।
कोलकाता के आईपैक ऑफिस पर ईडी की रेड को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ममता बनर्जी खुद वहां गईं। आम तौर पर एक मुख्यमंत्री खुद फाइल नहीं उठाता, उसके साथ कोई साथी होता है, लेकिन सीएम ने फाइल अपने हाथ में ली, जिसका मतलब है कि उसे अपने पर्सनल स्टाफ पर भी भरोसा नहीं था। ऐसे में एक चीज साफ है कि जिसे अपनी पुलिस, अपने प्रशासन और अपने पर्सनल स्टाफ पर भरोसा नहीं है, वह दिख रहा है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी से जनता का भरोसा भी उठ गया है।
भाजपा सांसद ने हाईकोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन अलॉट नहीं की गई है और हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर कई बार बयान दिए हैं। यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर राजनीति की जा रही है, और बंगाल में जनता देख रही है और इसका जवाब देगी।
Tagsसुधांशु त्रिवेदीममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगालविधानसभा चुनावघुसपैठिया परस्तदिल्ली दौराआनंदपुर आगईडी रेडआईपैक ऑफिसहाईकोर्टबॉर्डर फेंसिंगअमित शाहभाजपाजनता का भरोसाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





