पश्चिम बंगाल

भाजपा कार्यकर्ता दंपत्ति के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप

Admin Delhi 1
17 Jun 2022 12:42 PM GMT
भाजपा कार्यकर्ता दंपत्ति के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप
x

सिटी क्राइम न्यूज़: हुगली जिले में रिसड़ा थानांतर्गत षष्ठीतला इलाके में एक कमरे से गुरुवार रात भाजपा की महिला नेता श्रावणी घोष (56) और उनके पति अमलेंदु घोष (58) का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रिसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार श्रावणी घोष का शव कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था और उनके पति अमलेंदु घोष का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार बुढ़ापे में दंपति की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। उनके ऊपर काफी लोन भी हो गया था जिससे परेशान होकर दंपति ने आत्महत्या कर ली।

श्रावणी घोष भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की उपाध्यक्ष थीं और उनके पति अमलेंदू घोष रिसड़ा थाने के आरजी पार्टी के सचिव थे। श्रावणी घोष की मौत के बाद श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा में शोक की लहर है। पुलिस की ओर से प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है।हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इन दोनों मौत के कारणों का सटीक खुलासा हो पाएगा।

Next Story