पश्चिम बंगाल

एनएचपीसी अधिकारी के खाली फ्लैट में चोरी

Admin4
9 Aug 2023 5:24 PM IST
एनएचपीसी अधिकारी के खाली फ्लैट में चोरी
x
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ में एनएचपीसी अधिकारी के खाली फ्लैट में चोरी होने की घटना Wednesday को सामने आई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि उस फ्लैट के मालिक नुरुल हसन मल्लिक Monday को अपने परिवार के साथ गोवा में एनएचपीसी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की सूचना पाकर एनजेपी थाने की Police मौके पर पहुंची. Police ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
नुरुल हसन मल्लिक ने कहा कि घर में चोरी होने की घटना उसके पड़ोसी ने दिया है. क्या-क्या चोरी हुई है वह सिलीगुड़ी लौटने के बाद साफ़ हो पायेगा. वहीं, उन्होंने कहा कि रात में फ्लैट में सिक्योरिटी गार्ड रहता है. फिर भी चोरी की घटना कैसे हुई है. वहीं, वार्ड पार्षद मौमिता मंडल ने कहा कि हाल के दिनों में इलाके में ऐसी चोरी की घटना नहीं हुई है. इस घटना में शामिल चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
Next Story