पश्चिम बंगाल

अनियंत्रित होकर ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया

Admin4
14 Sept 2023 5:45 PM IST
अनियंत्रित होकर ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया
x
कूचबिहार। माल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल को तोड़ते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया है. हादसा रात मेखलीगंज ब्लॉक के चंगराबांधा की है. हालांकि, देर रात होने की वजह से हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के बाद से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इधर, घटना के बाद मेखलीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को अपने कब्जे में लिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मालवाहक ट्रक रात करीब डेढ़ बजे मयनागुड़ी से आ रहा था. तभी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक अस्थायी होटल को तोड़ते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गया. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था.
Next Story