- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- संगठनात्मक बैठक में...
संगठनात्मक बैठक में 'हावड़ा चलो' कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

हुगली: आगामी तीन नवंबर को प्रस्तावित ‘हावड़ा चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को हावड़ा में एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हावड़ा एवं हुगली विभाग के सदस्य शामिल रहे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग, उत्तरपाड़ा के विधायक दीपांजन चक्रवर्ती सहित हावड़ा और हुगली जिले के अन्य विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संगठनात्मक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में तीन नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।





