- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल में कानून...
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है: Gargi Chatterjee
SHIDDHANT
24 Feb 2026 10:18 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। सीपीआईएम नेता गार्गी चटर्जी ने पश्चिम बंगाल में खराब कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब है। पुलिस प्रशासन की स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि वो मूक-दर्शक जैसा व्यवहार कर रही है।
उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में सभी सुरक्षाबल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद रहते हैं। ऐसी स्थिति में राज्य में कानून-व्यवस्था का बिगड़ना तय है। यहां के सुरक्षाबलों को प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। कानून-व्यवस्था का लगातार मजाक बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों को चिन्हित करके उन्हें सजा दिलाने का काम सरकार का है। लेकिन, सरकार इस पूरे मामले में क्या कर रही है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। हम सभी लोगों को पता है कि राज्य सरकार आरजी कर प्रकरण में क्या रुख रहा। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी रही।
गार्गी चटर्जी ने कहा कि सभी चोरों और डकैतों के लिए पश्चिम बंगाल एक सुरक्षित स्थान के रूप में तब्दील होता हुआ नजर आ रहा है। चोरों और डकैतों को यह लगता है कि हम यहां पर सुरक्षित रहेंगे। हमारा कोई यहां पर कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, और अगर आज की तारीख में इस तरह की स्थिति यहां बनी हुई है, तो इसकी जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। चोरों और डकैतों को लेकर लगता है कि यह हमारा अपनी जगह है।
वहीं, उन्होंने दावा किया कि टीएमसी और भाजपा के बीच में सेटिंग बनी हुई है। ये दोनों आपस में मिले हुए हैं। इसी को देखते हुए हम लगातार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यहां पर जो कुछ भी हो रहा है, गलत हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा जा सकता है। इन दोनों ही राजनीतिक दलों को हमारे राज्य से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग हमारे राज्य को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीति कर रही है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा हमारे लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम इसे लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Tagsगार्गी चटर्जीसीपीआईएमपश्चिम बंगालकानून-व्यवस्थाममता बनर्जीपुलिस प्रशासनचोर डकैतटीएमसी भाजपा सेटिंगमतदाता सूची पुनरीक्षणविरोध प्रदर्शनराज्य सुरक्षाराजनीतिकोलकाता समाचारसार्वजनिक सुरक्षाराज्य में कानून।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





