पश्चिम बंगाल

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 Nov 2022 9:44 AM GMT
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के राजारहाट क्षेत्र में एक जन्म दिन की पार्टी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना एक रिसार्ट की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती को मादक पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चारों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजारहाट स्थित रिसार्ट में 10 से 15 लोग पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार रात ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिसार्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। फिलहाल, युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Story