पश्चिम बंगाल

हाथ में बंदूक लिए दिखीं महिला नेत्री, वायरल तस्वीर से शुरु हुआ बवाल

jantaserishta.com
7 Dec 2021 4:33 PM IST
हाथ में बंदूक लिए दिखीं महिला नेत्री, वायरल तस्वीर से शुरु हुआ बवाल
x
नया विवाद सामने आया है।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य के मालदा जिले के एक सरकारी दफ्तर में बैठीं टीएमसी नेता मृणालिनी मंडल मैती का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह हाथ में पिस्टल लिए कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। इससे सियासी विवाद पैदा हो गया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस फोटो की हम पुष्टि नहीं करते है। इसमें मृणालिनी मंडल अपनी सरकारी कुर्सी पर हाथ में पिस्टल लिए बैठी दिखाई दे रही हैं। वह ओल्ड मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं। मैती टीएमसी की जिला महिला इकाई की अध्यक्ष भी हैं।
इसे लेकर भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य को विस्फोटकों को गोदाम बनाकर कर रख दिया है। यदि मंडल की तलाशी ली जाएगी तो पुलिस को बम व राइफल्स भी मिल जाएंगे। भाजपा के मालदा जिला अध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ने कहा कि पुलिस नौकरी जाने के भय से अपना दायित्व नहीं निभा रही है।
उधर, टीएमसी ने कहा है कि पुलिस इस मामले को देखेगी। बंगाल में सत्तारूढ़ दल के राज्य महासचिव कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि सरकारी कुर्सी पर बैठते वक्त कोई भी बंदूक से नहीं खेल सकता। पुलिस मामले की जांच करेगी और देखेगी कि यह असली पिस्टल है या खिलौना पिस्टल।
पीटीआई ने मृणालिनी मंडल मैती से इस बारे में प्रतिक्रिया जानना चाही, लेकिन बार बार प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। यह पहला मौका नहीं है, जब मंडल का नाम विवादों में आया है। इससे पहले उनके पति पर क्षेत्र के क्षेत्र के विकास खंड अधिकारी को उनके कक्ष में मारने का आरोप लगा था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story