- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बिजली विभाग के अधिकारी...
पश्चिम बंगाल
बिजली विभाग के अधिकारी पर हमले से भड़का आदिवासी समाज, आरोपितों की सजा के लिए निकाला मार्च
Admindelhi1
28 Nov 2026 3:23 PM IST

x
घायल अधिकारी की पत्नी ने सांसद और पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
दक्षिण दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के तपन में बिजली विभाग के सहायक अधिकारी अशोक टुडू पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन की जिला शाखा ने विरोध मार्च निकाला।
मार्च स्कूल मोड़ से शुरू होकर बिजली विभाग कार्यालय, तपन चौरंगी मोड़ होते हुए पुलिस थाने पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, घायल अधिकारी की पत्नी जिया हेमब्रम ने आरोप लगाया कि घटना के आरोपितों को सांसद कार्यालय में रखा गया था और उन्हें बचाने की कोशिश की गई। दूसरी ओर, विधायक बुधराय टुडू ने आरोपों पर कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार को सहयोग का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story





