पश्चिम बंगाल

सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस के जबरन उनके कार्यालय में घुसने का लगाया आरोप , राज्यपाल धनखड़ ने रिपोर्ट मांगी

Deepa Sahu
16 May 2022 12:11 AM IST
सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस के जबरन उनके कार्यालय में घुसने का लगाया आरोप  , राज्यपाल धनखड़ ने रिपोर्ट मांगी
x
बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के विधायक कार्यालय में कथित तौर पर पुलिस के जबरन घुसने के मामले में रविवार को राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी से तत्काल रिपोर्ट तलब की। राज्यपाल ने कहा कि एक विधायक कार्यालय पर इस तरह की कार्रवाई गहरी चिंता का विषय है।

उन्होंने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी से मिली चिंताजनक जानकारी के मामले में मुख्य सचिव से तत्काल एक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें नंदीग्राम स्थित उनके विधायक कार्यालय पर पुलिस द्वारा हमला किया गया।
धनखड़ ने कहा कि इस मामले में मुख्य सचिव को रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। बाद में शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि पुलिस ने उनके कार्यालय में बलपूर्वक प्रवेश किया।
अपने दावे के समर्थन में तीन वीडियो साझा करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के, बिना कोई तलाशी वारंट दिखाए और बिना मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के पश्चिम बंगाल पुलिस ने बलपूर्वक नंदीग्राम स्थित मेरे कार्यालय में प्रवेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ममता बनर्जी सरकार की घटिया और क्रूर हरकत है। यह नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ साजिश है।


Next Story