- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- सुवेंदु अधिकारी का...
पश्चिम बंगाल
सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर निशाना, बोले- बंगाल में एसआईआर से महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा
SHIDDHANT
5 Jan 2026 11:13 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साधा। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में विवाद पैदा करने पर सरकार को घेरते हुए कहा, "बिहार की मतदाता सूची पब्लिश हुई तो एक भी आदमी सुप्रीम कोर्ट में नहीं गया। बिहार एसआईआर के बाद चुनाव हुआ, जिसमें 'इंडिया' गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। अब बंगाल में एसआईआर हो रहा है, जिसके बाद साफ नतीजे सबके सामने आएंगे।"
उन्होंने कहा, "एसआईआर में शामिल लोगों के ऊपर हमला कौन करवा रहा है? पुलिस के रहते हुए चुनाव आयोग के दफ्तर पर जो हमला हुआ, वह सीधा-सीधा संविधान पर हमला है। टीएमसी को आर्टिकल-324 को पढ़ लेना चाहिए। इसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि चुनाव आयोग के पास क्या शक्ति है।"
सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के अंदर लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। ऐसे में इस बार भ्रष्टाचार, परिवारवाद और नारी सुरक्षा के साथ-साथ लोकतंत्र पर हमला करने के विषय पर चुनाव होगा।"
उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में श्रद्धालुओं के आने को लेकर कहा, "पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के मेले में देश-दुनिया से लोग आएंगे। इस मेले में 40-50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिनमें देश और विदेश के लोग शामिल होंगे।"
आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने के फैसले पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यह बीसीसीआई का मामला है। बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट की महत्वपूर्ण बॉडी है, जिसके पास पूरा पॉवर है। जिम्मेदार लोग बीसीसीआई को चला रहे हैं। हर हालात में कैसे काम करना है, उन्हें अच्छे से पता है। इस विषय पर राजनीति से जुड़े हुए व्यक्ति को टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई जो भी फैसला लेगा, वह क्रिकेट और देशहित में होगा।"
Tagsपश्चिम बंगालसुवेंदु अधिकारीटीएमसीमतदाता सूचीएसआईआरचुनाव आयोगलोकतंत्रममता बनर्जीगंगासागर मेलामकर संक्रांतिआईपीएलमुस्तफिजुर रहमानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





