पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जल्द जारी होगी: CEO मनोज कुमार अग्रवाल

SHIDDHANT
18 March 2026 9:22 PM IST
पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जल्द जारी होगी: CEO मनोज कुमार अग्रवाल
x
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट (अतिरिक्त मतदाता सूची) जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, “सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की जानी है। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार है, टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया है। अब कुछ प्रक्रियात्मक काम बाकी हैं, जिन्हें समय पर पूरा कर लिया जाएगा।”
सीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी प्रकार की अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग
नहीं
की गई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इस संबंध में एक सम न्वय बैठक (कोऑर्डिनेशन मीटिंग) आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई।
अग्रवाल के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Next Story