पश्चिम बंगाल

South 24 Parganas: विस्फोट में मकान का हिस्सा ध्वस्त, एक घायल

Admindelhi1
12 Sept 2026 11:12 AM IST
South 24 Parganas: विस्फोट में मकान का हिस्सा ध्वस्त, एक घायल
x
घर में जोरदार धमाका, मकान का हिस्सा ढहा

दक्षिण 24 परगना: जिले के बारुईपुर में गुरुवार रात एक तृणमूल कांग्रेस नेता के घर में हुए विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में प्रारंभिक तौर पर एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, विस्फोट में अन्य किसी के घायल होने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस नेता द्विजन मंडल के घर में हुए विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरे इलाके में कंपन महसूस किया गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई पिलर टूटकर टुकड़ों में बिखर गए, जबकि खिड़की और दरवाजों के टूटे हिस्से करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर के अंदर आखिर ऐसा क्या था, जिससे इतना शक्तिशाली विस्फोट हुआ। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलबे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है।

Next Story