पश्चिम बंगाल

सीमावर्ती इलाके से तस्कर धराया

Admin4
15 Sept 2023 5:44 PM IST
सीमावर्ती इलाके से तस्कर धराया
x
दक्षिण दिनाजपुर। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बालूपारा के सीमा प्रहरियों ने एक भारतीय तस्कर को पकड़ा है. पकड़े गए भारतीय तस्कर का नाम टिंकू दास है. बीएसएफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, टिंकू दास को सीमा प्रहरियों ने उस समय पकड़ा जब वह सीमांत इलाके से प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी करने की कोशिश कर रहा था. पकड़े गए भारतीय तस्कर के पास से 99 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया है. पकड़े गए भारतीय तस्कर को जब्त प्रतिबंधित सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए हिली थाने को सौंप दिया गया है.
Next Story