- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: सिलीगुड़ी...
Siliguri: सिलीगुड़ी में महिला को चाकू से किया गया घायल

सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाना अंतर्गत रामकृष्ण पाड़ा इलाके में ड्यूटी पर जा रही एक महिला पर चाक़ू से जानलेवा हमला किया गया। घटना को लेकर बुधवार रात इलाके में सनसनी मच गई। घायल महिला माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में चिकित्साधीन है। महिला की पहचान रेजिना खातून के रूप में हुई है। वह शहर के एक नर्सिंग होम में आया का काम करती है। सूत्रों के अनुसार, महिला प्रतिदिन की तरह बुधवार रात भी माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान रामकृष्ण पाड़ा के सुनसान अंधेरी गली में पीछे से एक युवक ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रक्तरंजित अवस्था में महिला किसी तरह माटीगाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।
स्थिति गंभीर होने के कारण वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हालांकि बाद में महिला को नर्सिंग होम भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना किसी पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। पुलिस हमलावर युवक की तलाश में जुट गई है। माटीगाड़ा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।





