- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: ड्रग तस्करी...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: ड्रग तस्करी में शामिल महिला बॉर्डर से गिरफ्तार
Admindelhi1
9 Dec 2025 3:25 PM IST

x
सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस का नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीटंकी के गंडोगोल इलाके के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त किया है। छापेमारी के दौरान महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम सादिका खातून है। उसके घर के शौचालय के सब-टैंक से तीन पैकेटों में कुल 306 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला लंबे समय से ड्रग तस्करी के धंधे में शामिल थी। बरामदगी के बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।
Tagsसिलीगुड़ीड्रग तस्करीशामिलमहिला बॉर्डरगिरफ्तारSiliguridrug traffickinginvolvedwoman borderarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





