पश्चिम बंगाल

Siliguri: चाय बागान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से जांच तेज

Admindelhi1
19 May 2026 6:31 PM IST
Siliguri: चाय बागान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से जांच तेज
x
हत्या की आशंका, चाय बागान में मिला क्षत-विक्षत शव

सिलीगुड़ी: बगडोगरा के हांसखोआ बंदीजोत स्थित एक निजी चाय बागान में नाले से एक सिर, हाथ और पैर कटा शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह तीन युवक नाले में मशरूम तोड़ने गए थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। उन्होंने बागान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद बागडोगरा थाने की पुलिस को खबर दी गई।

सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शव छह-सात दिन पुराना है, जो काफी सड़ चुका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव का सिर, हाथ और पैर गायब है, जिससे हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Next Story