पश्चिम बंगाल

Siliguri: तृणमूल कांग्रेस ने रसोई गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Admindelhi1
13 March 2026 5:31 PM IST
Siliguri: तृणमूल कांग्रेस ने रसोई गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
x

सिलीगुड़ी: रसोई गैस सिलेंडर की कमी और लंबी लाइनों को लेकर आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के नक्सलबाड़ी ब्लॉक-2 नेतृत्व ने गैस वितरण केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को पानी और बिस्कुट भी वितरित किए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के लिए उन्हें लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है और काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जिला कोर कमेटी के सदस्य और सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है, जिससे कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लाइन में खड़ा होना पड़ा और अब गैस के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग के बाद 45 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।

Next Story