- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: अवैध खनन में...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Admindelhi1
25 April 2025 3:49 PM IST

x
सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाने की पुलिस ने अवैध रूप से नदी से खनन के आरोप में एक तस्कर एक ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक का नाम मोहम्मद मुबारक है। वह डिमडिमा बस्ती इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भक्तिनगर थाना क्षेत्र के सालुगाड़ा इलाके में महानंदा नदी के घाट से ट्रैक्टर अवैध रूप से तड़के बालू उठाकर शहर की ओर ले जा रहा था।
जिसकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए भक्तिनगर थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को रोक कर चालक से संबंधित कागजात की मांग की। चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बालू लदी ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। भक्तिनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Tagsसिलीगुड़ीअवैध खननलिप्तट्रैक्टरचालकगिरफ्तारपुलिसशुरूकार्रवाईSiliguriillegal mininginvolvedtractordriverarrestedpolicestartedactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





