पश्चिम बंगाल

Siliguri: नागराकाटा हमले का सुकांत मजूमदार ने दिया तीखा बयान

Admindelhi1
9 Oct 2025 8:15 AM IST
Siliguri: नागराकाटा हमले का सुकांत मजूमदार ने दिया तीखा बयान
x
"भाजपा करेगी खुद ट्रीटमेंट"

सिलीगुड़ी: मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष पर नागराकाटा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के दौरान हुए हमलो को लेकर बालुरघाट से सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सत्तारूढ तृणमूल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।बुधवार वह सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे खगेन और शंकर से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने उनसे बात की और उनका हालचाल जाना। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस हमले के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो भाजपा उनके साथ अपने तरीके से व्यवहार करेगी।

सुकांत ने कहा, 'खगेन मुर्मू के चेहरे की हड्डी टूट गई है। बहुत खून बहा है। उन पर राजनीतिक हमला किया गया। शंकर घोष से बात करने पर मुझे पता चला है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया उन्होंने खुलेआम खुद को दीदी का सिपाही बताया और यह भी कहा कि भाजपा यहां क्यों आएगी। क्या यह पाकिस्तान है जहां भाजपा नहीं जा सकती?

सुकांत ने आगे कहा, हम साफ कर देना चाहते है कि अगर पुलिस सांसदों और विधायकों पर हुए हमलों में जिनके नाम और तस्वीरें सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा उनके साथ भाजपा जैसा ही सलूक करेगी।

उन्होंने कहा कि मिलने खगेन मुर्मू, शंकर घोष और बापी गोस्वामी वहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए थे। जिनपर हमला हुआ और ममता बनर्जी यहां आकर ड्रामा कर रही है।

Next Story