- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: चांदी तस्करी...

x
सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी के इंडो-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी इलाके में केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चांदी की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात सीमा पर एसएसबी और डीआरआई की संयुक्त गश्त के दौरान नेपाल की एक महिला के कब्जे से चांदी के चार पैकेट बरामद किए गए।
गिरफ्तार महिला की पहचान देवी कला खड़का के रूप में हुई है, जो नेपाल के झापा जिले की रहने वाली है। बरामद चांदी का वजन लगभग 10 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 36 लाख रूपये आंकी गई है।
पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि यह चांदी बागडोगरा से नेपाल ले जाकर वहां सौंपने की योजना थी। इसके बाद डीआरआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित महिला को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
Tagsसिलीगुड़ीचांदी तस्करीनाकाममहिलागिरफ्तारSiliguriSilver smugglingfoiledwomanarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





