- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: चुनाव से...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: चुनाव से पहले शिखा चटर्जी का धार्मिक अनुष्ठान
Admindelhi1
4 May 2026 9:39 AM IST

x
सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने रविवार को विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान शहर के 40 नंबर वार्ड के ज्योति नगर इलाके में किया गया, जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
यज्ञ के बाद शिखा चटर्जी ने कहा कि कल चुनाव परिणाम घोषित होंगे। हमें विश्वास है कि इस बार बदलाव आएगा, उसी उम्मीद के साथ यह यज्ञ और प्रार्थना की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्यभर में भाजपा के उम्मीदवार परिणाम से पहले पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर आशीर्वाद ले रहे है।
उनके अनुसार, जनता का समर्थन हमारे साथ है और हमें सकारात्मक नतीजों की उम्मीद है। मतगणना से पहले इस तरह के धार्मिक आयोजनों को लेकर राजनीतिक माहौल और भी गर्म होता नजर आ रहा है।
Tagsसिलीगुड़ीचुनावशिखा चटर्जीधार्मिकअनुष्ठानSiliguriElectionsShikha ChatterjeeReligiousRitualsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





