पश्चिम बंगाल

Siliguri: टूमलपाड़ा में चोरी की घटना से सनसनी

Admindelhi1
5 July 2025 3:36 PM IST
Siliguri: टूमलपाड़ा में चोरी की घटना से सनसनी
x

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में एक बार फिर एक ज्वेलरी की दुकान में दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी है। शहर के वार्ड नंबर चार के टूमलपाड़ा में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि नकाब पहने एक चोर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे दुकान के छत का टीन काटकर अंदर घुसा और लाखों के जेवरात बैग में भर कर आराम से निकल गया। शनिवार सुबह मालिक जब दुकान खोलने आया तो छत कटी हुई मिली और सारा सामान बिखड़ा था। आनन-फानन में उन्होंने घटना की सूचना खालपाड़ा चौकी की पुलिस को दी। सुचना मिलते ही खालपाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर चोर की शिनाख्त शुरू की गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिलीगुड़ी में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है। लगातार घरों और दुकानों में चोरी से पुलिस पर अब सवाल भी उठने लगे है।

Next Story