- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: सड़क सुरक्षा...
Siliguri: सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन

सिलीगुड़ी: राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार से ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026’ की शुरुआत हो गई। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की पहल पर आयोजित यह विशेष अभियान नौ अगस्त तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत एयर व्यू मोड़ से की गई। वहां पहले लोगों को संबोधित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद टेब्लो और प्लेकार्ड के जरिए विभिन्न जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित करते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में रैली निकाली गई।
प्रशासन के अनुसार, पथ सुरक्षा सप्ताह के दौरान आने वाले दिनों में भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों में सड़क नियमों के प्रति सतर्कता और जिम्मेदारी बढ़ाई जा सके।
इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री शंकर घोष, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, सिविक वालंटियर और आम नागरिक मौजूद रहे।





