पश्चिम बंगाल

Siliguri: पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक को पकड़ा

Admindelhi1
12 Aug 2025 3:50 PM IST
Siliguri: पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक को पकड़ा
x

सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम प्रदीप राय उर्फ टेपु (33) है। वह शिवमंदिर बीएड कॉलेज इलाके का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा थाने की पुलिस को सोमवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि एक युवक रवींद्र सरणी इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 25 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। माटीगाड़ा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story