- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- सिलीगुड़ी: पुलिस ने...
सिलीगुड़ी: पुलिस ने बेटे को पिता के हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

सिटी न्यूज़: पिता की हत्या के आरोप में मंगलवार दोपहर को आशीघर चौकी की पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बेटे का नाम गौतम साहा है। पिता का नाम मनोरंजन साहा (90) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी नगर निगम के 38 नंबर वार्ड के उत्तर सुकांतनगर इलाके में रहने वाला मनोरंजन साहा का शव आज दोपहर घर में पड़ा देखा गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौतम साहा नशा का आदी है। अनुमान है कि सोमवार रात नशे में धुत बेटा ने अपने पिता के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की है। आरोपों के आधार पर पुलिस ने गौतम साहा को गिरफ्तार किया है।
घटना की खबर मिलते ही वार्ड पार्षद दुलाल दत्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी कहा कि गौतम साहा नशे का आदी है। घर में हमेशा झगड़ा होता रहता था। आशीघर चौकी की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।