- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- करोड़ों की लूट में...
पश्चिम बंगाल
करोड़ों की लूट में सिलीगुड़ी पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लिया
Saba Naaz
29 Jun 2025 2:54 PM IST

x
Siliguri सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड के ज्वेलरी शोरूम पर रविवार को दिनदहाड़े हुई करोड़ों की लूट में दादों का एक युवक भी शामिल था।
उसकी तलाश में सिलीगुड़ी पुलिस 27 जून रात ही यहां पहुंच गई। पुलिस ने युवक व उसकी मां को हिरासत में ले लिया। जिन दो सराफों ने माल खरीदे हैं उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। देर शाम टीम मां बेटे को कासगंज साथ ले गई। सिलीगुड़ी शहर के हिलकार्ट रोड पर 22 जून रविवार को दिनदहाड़े आभूषण के एक शोरूम में लूट की घटना हुई। यहां एक दर्जन कर्मचारियों को सामान खरीदने के बहाने पहुंचे करीब आठ बदमाशों ने बंधक बना लिया।
हथियारों के बल पर वहां कई करोड़ की लूट को अंजाम दिया। यहां से बदमाश कीमती सोने, चांदी व हीरे के जेवरात लूट ले गए। इस लूट को अंजाम देने वाले बदमाश हिंदी भाषा में बात कर रहे थे। आनन फानन पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दो बदमाश पकड़ लिए गए थे। उनसे चली पूछताछ के आधार पर शुक्रवार रात को सिलीगुड़ी पुलिस आधा दर्जन गाडि़यों से दादों पहुंच गई। यहां से गांव सिंधौली खुर्द में दबिश देकर एक युवक व उसकी मां को हिरासत में ले लिया।
पकड़ा गया युवक वहां लूट में शामिल बताया गया। पूछताछ में उजागर हुआ कि उसने अपनी मां को चार चूडि़यां दी थीं, जो दादों के एक सराफ को बेचकर उसकी मां ने अपने लिए जंजीर बनवाई थी। जानकारी करने के बाद टीम कासगंज भी गई है। वहां भी कुछ माल बेचा जाना उजागर हुआ है। हालांकि सिलीगुड़ी पुलिस ने अधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। दादों व छर्रा पुलिस को सिर्फ मदद के लिए साथ में लिया। सीओ छर्रा धनंजय कुमार बताते हैं कि सिलीगुड़ी पुलिस ने दादों व छर्रा में दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वह अपना काम कर रही है। हमसे सिर्फ मदद मांगी है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं।
Tagsलूटसिलीगुड़ीपुलिसrobberysiliguripoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





