पश्चिम बंगाल

सिलीगुड़ी: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
26 March 2022 1:06 PM GMT
सिलीगुड़ी: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
x

सिटी न्यूज़: प्रधान नगर थाना की पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवक को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने सात दिनों के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम गोपाल कर्मकार (27) है। वह सिलीगुड़ी के पत्ती कॉलोनी का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड अंतर्गत धर्मनगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक अभियान चलाकर गोपाल कर्मकार को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद गोपाल कर्मकार की तलाशी ली गई तो उसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास आग्नेयास्त्र आया कहां से आई इसकी जांच के लिए सात दिनों के रिमांड पर लिया गया है।

Next Story