- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: विश्व...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ “एक पेड़ मां के नाम”
Admindelhi1
5 Jun 2026 4:47 PM IST

x
पर्यावरण दिवस पर भावनात्मक संदेश बना “एक पेड़ मां के नाम”
सिलीगुड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फांसीदेवा उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ यह पहल कर्सियांग वन विभाग के घोषपुकुर रेंज के सहयोग से की गई।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पेड़ों की देखभाल मां की तरह करना उतना ही जरूरी है।
इस कार्यक्रम में फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, फांसीदेवा की बीडीओ बनानी मजूमदार, एडीएफओ कर्सियांग राहुल देव मुखर्जी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Tagsसिलीगुड़ीविश्व पर्यावरणदिवसवृक्षारोपण“एक पेड़ मां के नाम”SiliguriWorld Environment DayTree Plantation“A Tree in the Name of Mother”जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





