पश्चिम बंगाल

Siliguri: फ्लाईओवर के नीचे अवैध दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

Admindelhi1
14 Sept 2026 11:53 AM IST
Siliguri: फ्लाईओवर के नीचे अवैध दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई
x
फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त

सिलीगुड़ी: शहर के बर्धमान रोड पर फ्लाईओवर के नीचे सड़क और सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान महात्मा गांधी मोड़ से शुरू होकर बर्धमान रोड स्थित नए फ्लाईओवर के अंतिम छोर तक चलाया गया। आरोप था कि फ्लाईओवर के नीचे सड़क की जमीन पर कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसके कारण यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया।

व्यवसायियों के एक वर्ग का आरोप है कि नगर निगम की ओर से उन्हें पहले कोई नोटिस या पर्याप्त समय नहीं दिया गया। हालांकि, अभियान की जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम कर्मियों ने एक के बाद एक अवैध दुकानों को हटाया।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

Next Story