पश्चिम बंगाल

Siliguri: नक्सलबाड़ी में इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन का जायजा, मंत्री आनंदमय बर्मन ने किया निरीक्षण

Admindelhi1
26 Aug 2026 9:58 AM IST
Siliguri: नक्सलबाड़ी में इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन का जायजा, मंत्री आनंदमय बर्मन ने किया निरीक्षण
x
मंत्री आनंदमय बर्मन ने नक्सलबाड़ी में इंडोर स्टेडियम के स्थल का किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है। मंगलवार को राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन ने परियोजना के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। मंत्री ने नक्सलबाड़ी के पाट्टराम मौजा में करीब दो एकड़ जमीन का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ नक्सलबाड़ी के बीडीओ प्रणब चटर्जी और ब्लॉक लैंड एंड लैंड रिफॉर्म्स ऑफिसर (बीएलएलआरओ) दीपांजन मजूमदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

प्रशासन के अनुसार, पाट्टराम मौजा में ही इंडोर स्टेडियम के निर्माण की योजना है। नक्सलबाड़ी में इंडोर स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यहां खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और आयोजनों के लिए भी बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो सकेगा।

Next Story