पश्चिम बंगाल

सिलीगुड़ी: जलपाईगुड़ी अदालत ने गांजे के साथ गिरफ्तार दो युवक को रिमांड पर लिया

Admin Delhi 1
2 April 2022 6:13 PM IST
सिलीगुड़ी: जलपाईगुड़ी अदालत ने गांजे के साथ गिरफ्तार दो युवक को रिमांड पर लिया
x

क्राइम न्यूज़: भक्ति नगर थाना की पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार दो युवकों को शनिवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर सात दिनों के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार युवकों के नाम राहुल त्रिखत्री (31) और दिवाकर दर्नाल (30) है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को शुक्रवार रात को भानु नगर इलाके से 23 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ भक्ति नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों युवकों के ऊपर भक्ति नगर थाना की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Next Story