- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- सिलीगुड़ी: पति की हुई...
पश्चिम बंगाल
सिलीगुड़ी: पति की हुई थी हत्या, पुलिस ने शक में पत्नी को लिया हिरासत में
Admin Delhi 1
15 April 2022 3:56 PM IST

x
क्राइम न्यूज़: पति की हत्या के आरोप में बागडोगरा थाने की पुलिस ने मृत व्यक्ति की पत्नी को शुक्रवार को हिरासत में लिया है। घटना बागडोगरा के गोसाईपुर में भूटिया मारी इलाके की बताई जा रही है। मृतक का नाम देवज्योति राय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार रात को देवज्योति और उनकी पत्नी लिपिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हुए विवाद की आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। इस बीच शुक्रवार सुबह मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों को बुला कर पति की मौत होने की जानकारी दी।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से देवज्योति को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बागडोगरा थाने की पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story





