- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: राष्ट्रीय...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: राष्ट्रीय ध्वज के साथ फूलबाड़ी सीमा पर मनाया पर्व
Admindelhi1
15 Aug 2025 7:25 PM IST

x
सिलीगुड़ी: 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर फूलबाड़ी सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शुक्रवार सुबह उत्तर बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी पीके सिंह ने फूलबाड़ी सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में बीएसएफ के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।
इसके अलावा बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ ने मिठाइयां भेंट कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर शहीदों के परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रास बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से स्वतंत्रता दिवस की रौनक और बढ़ गई।
Tagsसिलीगुड़ीराष्ट्रीय ध्वजफूलबाड़ीसीमामनाया पर्वSiliguriNational FlagFulbariBorderCelebrated Festivalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





