पश्चिम बंगाल

Siliguri: योग दिवस पर एसएपी बटालियन में दिखा उत्साह

Admindelhi1
21 Jun 2026 1:30 PM IST
Siliguri: योग दिवस पर एसएपी बटालियन में दिखा उत्साह
x
एसएपी परिसर में आयोजित हुआ विशेष योग कार्यक्रम

सिलीगुड़ी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी संलग्न डाबग्राम स्थित स्टेट आर्म्ड पुलिस (एसएपी) 10वीं बटालियन में रविवार सुबह विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 400 पुलिसकर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

देशभर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया। राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डाबग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन और प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग के महत्व को समझा।

एसएपी 10वीं बटालियन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Story