पश्चिम बंगाल

Siliguri: ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग

Admindelhi1
3 July 2026 11:17 AM IST
Siliguri: ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग
x
ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

सिलीगुड़ी: शहर में गुरुवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) समर्थित ई-रिक्शा (टोटो) चालक यूनियन के सदस्यों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिलीगुड़ी एसडीओ के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि शहर की सभी सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही सभी चालकों के लिए वैध लाइसेंस सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जिन टोटो को अब तक नंबर प्लेट नहीं मिली है, उन्हें जल्द से जल्द नंबर प्लेट उपलब्ध कराई जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई चालकों के पास वैध लाइसेंस और नंबर प्लेट होने के बावजूद उन्हें शहर की मुख्य सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिससे उनकी रोजगार पर असर पड़ रहा है।जबकि, यूनियन नेताओं ने कहा कि सिलीगुड़ी में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक ई-रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। ऐसे में उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जमीनी स्थिति को देखते हुए सभी सड़कों पर नियंत्रित तरीके से टोटो चलाने की अनुमति दी जाए।

Next Story