पश्चिम बंगाल

Siliguri: टॉय ट्रेन दुर्घटना में चालक और सह चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Admindelhi1
25 April 2025 3:47 PM IST
Siliguri: टॉय ट्रेन दुर्घटना में चालक और सह चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
x

सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी से कुर्सियांग जाते समय सुकना के पास टॉय ट्रेन का इंजन दुर्घटना का शिकार हो गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घटी है। इस घटना में चालक और सह चालक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि टॉय ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह न्यू जलपाईगुड़ी से कर्सियांग के लिए रवाना हुआ था, लेकिन सुकना रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की खबर मिलने के बाद दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेलवे विभाग ने इंजन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, एनजेपी से दार्जिलिंग जाने वाली टॉय ट्रेन तय समय पर रवाना हुई है। आपको बता दे कि टॉय ट्रेन पहले भी कई बार पटरी से उतर चुकी है। पिछले साल एक जनवरी को दार्जिलिंग के काकजोरा में टॉय ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया था। परिणामस्वरूप, इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, इस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ था।

Next Story