पश्चिम बंगाल

Siliguri: मतदान के बाद स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस की पैनी नजर

Admindelhi1
3 May 2026 10:51 AM IST
Siliguri: मतदान के बाद स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस की पैनी नजर
x

सिलीगुड़ी: मतदान प्रक्रिया समाप्त होते ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और समग्र स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतर गए। शनिवार सिलीगुड़ी कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवार अमिताभ सरकार और फांसीदेवा क्षेत्र की उम्मीदवार नवनीता तिर्की मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रत्याशियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और केंद्रीय बलों की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया। चुनाव के बाद के इस महत्वपूर्ण चरण में ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित निगरानी पर जोर दिया गया।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का निरीक्षण बेहद जरूरी है और आगे भी निगरानी जारी रखी जाएगी।

Next Story