- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: अवैध...
Siliguri: अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए वाहन

सिलीगुड़ी: कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान में पार्किंग व्यवस्था शुरू होने के बाद सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
प्रशासन की ओर से बार-बार जागरूक किए जाने के बावजूद सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने की शिकायतों के बाद मंगलवार को पुलिस ने कड़ा कदम उठाया। खुदीरामपल्ली, विधान रोड और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस की रिकवरी वैन कई वाहनों को उठाकर ले गई।
जानकारी के अनुसार, कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान में पार्किंग व्यवस्था शुरू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि शहर की सड़कों या सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। निर्देश के बावजूद शहर की विभिन्न सड़कों और गलियों में सड़क किनारे कई वाहन खड़े पाए गए। इसके बाद मंगलवार को पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड के अंतर्गत आने वाले खुदीरामपल्ली और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों को रिकवरी वैन के जरिए हटाया गया। बाद में संबंधित वाहन मालिकों पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।





