- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: संदिग्ध...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: संदिग्ध गतिविधि के दौरान बांग्लादेशी नागरिक धराया
Admindelhi1
2 Nov 2025 5:12 PM IST

x
सिलीगुड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम हेमल चंद्र राय है। वह दिनाजपुर का रहने वाला है।
एसएसबी सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात खोरीबाड़ी के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा इलाके से संदिग्ध अवस्था में हेमल चंद्र राय को पकड़ा गया। हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से बांग्लादेशी नागरिक पहचान पत्र और भारतीय आधार कार्ड बरामद हुआ।
पूछताछ में एसएसबी जवान को पता चला कि वह अवैध रूप से भारत में घुसा था। जिसके बाद उसने आधार कार्ड बनवा लिया। तब से वे बागडोगरा इलाके में रह रहा था। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Tagsसिलीगुड़ीसंदिग्धगतिविधिबांग्लादेशीनागरिकधरायाSiligurisuspiciousactivityBangladeshicitizenapprehendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





