- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: सफाई...
Siliguri: सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासक के सख्त निर्देश, अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी

सिलीगुड़ी: शहर में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर नगर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर, मुख्य मार्गों पर ही फेंका गया कचरा और तय समय पर सफाई नहीं होने से नाराज़ होकर नगर प्रशासक आर. विमला और नगर आयुक्त वीर विक्रम राय ने गुरुवार सुबह विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
सेवक रोड सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों का दौरा करने पर अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर लंबे समय से कचरा जमा है। कुछ स्थानों पर सफाई देर से की जा रही है, जबकि कई जगहों पर मुख्य सड़क पर ही कचरा पड़ा हुआ मिला।
नगर आयुक्त वीर विक्रम राय ने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए और व्यवस्था में कई खामियां होने की बात कही।
वहीं, नगर प्रशासक आर. विमला ने भी असंतोष जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर संबंधित कर्मचारियों से चर्चा की जाएगी और सुधार के कदम उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने कंचनजंघा स्टेडियम का भी दौरा किया और वहां की बुनियादी सुविधाओं का जायज़ा लिया।





