- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Siliguri: ट्रॉली बैग...
पश्चिम बंगाल
Siliguri: ट्रॉली बैग से मिला भारी मात्रा में गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार
Admindelhi1
15 Feb 2026 2:39 PM IST

x
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात महानंदा ब्रिज के नीचे अभियान चलाकर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोलकाता निवासी भरत कुमार दास (38) के रूप में हुई है। आरोपित के पास मौजूद दो ट्रॉली बैग से लगभग 21 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि आरोपित कूचबिहार से दक्षिण बंगाल की ओर मादक पदार्थ की तस्करी की योजना बना रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।
Tagsसिलीगुड़ीट्रॉली बैगभारी मात्रागांजाएक आरोपीगिरफ्तारSiliguritrolley baglarge quantity of marijuanaone accused arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





