- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- शुभेंदु अधिकारी...

पश्चिम बंगाल: बरुईपुर में हुई घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार जो चाहेगा, वही होगा और हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। जानकारी के अनुसार, बरुईपुर में नाबालिग लड़की की हत्या और कथित दुष्कर्म की घटना के बाद मामला गरमा गया है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘घिनौनी घटना’ बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फांसी की सजा की मांग का भी समर्थन किया है।
सरकार ने इस मामले की जांच के लिए आईजी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है और तीन लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति भी बनी रही। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और स्थानीय स्तर पर हुई झड़प में कुछ लोग घायल हुए और एक पुलिस वाहन को आग लगाने की घटना भी सामने आई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को भी निर्देश दिया है कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। इधर, पुलिस प्रशासन की शुरुआती भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं। उच्च अधिकारियों ने स्थानीय थाने की कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट तलब की है और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सरकार ने साफ किया है कि यह मामला बेहद गंभीर है और पूरे प्रकरण की हर एंगल से जांच की जा रही है।





